Bollywood Singer कैसे बने|How to Be Singer In Hindi

अच्छा सिंगर कैसे बने| हम में से बहुत सारे लोग बाथरूम सिंगर होते हैं, जो अकेले में अपना मनपसंद गाना गुनगुनाते हैं और बहुत सारे ऐसे लोग भी होते हैं जिनमें गाना गाने का वाकई में टैलेंट होता है और वह अपने गाने से सभी लोगों का दिल जीतने का दम रखते हैं परंतु उन्हें अपनी आवाज को सही मुकाम तक पहुंचाने के लिए रास्ता पता नहीं होता है।

अगर हम भारत की बात करें तो यहां पर कई ऐसे सिंगर हैं, जिनकी आवाज ने भारत सहित पूरी दुनिया में अपना जादू बिखेरा है। जहां पहले 90 के दशक में कुमार सानू, अलका याग्निक,उदित नारायण, सोनू निगम, मोहम्मद अजीज जैसे गायकों का जलवा था, वहीं अब अरिजीत सिंह,पलक मुछाल, नेहा कक्कड़, ध्वनी भानूशाली, आतिफ असलम जैसे लोग अपनी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।इसके साथ ही यह सभी लोग गायकी के क्षेत्र में अपने गायन के दम पर पद प्रतिष्ठा और पैसा कमा रहे हैं, तो अगर आप भी सोचते हैं कि आप एक अच्छे सिंगर हैं और आप अच्छा गाना गा लेते हैं तो आपको भी सिंगिंग के क्षेत्र में हाथ जरूर आजमाना चाहिए।

अगर आपको यह नहीं पता कि आखिर सिंगर क्या होता है और सिंगर कैसे बने तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है कयोंकि आज इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने वाले हैं कि सिंगर क्या होता है,सिंगर कैसे बनते हैं तथा सिंगर बनने के लिए कहां जाना पड़ता है, चलिए जानते हैं विस्तार से।

सिंगर कौन होता है|Who is singer in Hindi

जो व्यक्ति गाने को गाता है तथा जिस व्यक्ति को संगीत की अच्छी समझ होती है उसे सिंगर कहा जाता है।सिंगर को हिंदी में गायक कहा जाता है।सिंगर अपनी आवाज से लोगों का मन मोह लेता है।एक गायक हर तरह के गाने गाने के लिए बना होता है,जो व्यक्ति सिंगर बनना चाहते हैं उन्हें सफल सिंगर की बायोग्राफी पढ़नी चाहिए, जिससे उन्हें पता चलेगा कि वे कैसे सिंगर बने तथा उनकी बायोग्राफी से उन्हें मोटिवेशन प्राप्त होगा।

सिंगिंग क्या है|What is singing in Hindi

गाना गाने की कला को ही सिंगिंग कहा जाता है और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपकी आवाज अच्छी हैं तो ही आप सिंगिंग में अपना करियर बना सकते हैं, क्योंकि जिसकी आवाज इतनी अच्छी होती है उसे दर्शकों का उतना ही प्यार मिलता है।

सिंगिंग कैसे सीखे|How to Learn Singing in Hindi

किसी भी काम को सीखने के लिए दृढ़ निश्चय की आवश्यकता होती है। इसीलिए सिंगिंग सीखना प्रारंभ करने से पहले आप यह दृढ़ निश्चय कर लें कि मुझे इस क्षेत्र में सफल होना है और मुझे बड़ा सिंगर बनना है।सिंगिंग सीखने के लिए सबसे अच्छा है कि आप गूगल प्ले स्टोर से किसी गाना गाने वाली एप्लीकेशन को डाउनलोड कर ले। आजकल प्ले स्टोर पर कई ऐसी एप्लीकेशन है जो आपको बैकग्राउंड म्यूजिक प्रदान करती हैं और आप उसमें अपनी आवाज डालकर गाना गा सकते हैं।ऐसा करने से आपको यह अंदाजा आ जाएगा कि आप की आवाज कैसी है तथा आपको अपनी आवाज में और क्या सुधार करने हैं।इसके अलावा आप रोजाना गाना गाने की प्रैक्टिस करें क्योंकि बिना प्रैक्टिस के कुछ नहीं होता है, इसलिए रोजाना प्रैक्टिस करने से आप की आवाज में दिन-प्रतिदिन सुधार आएगा और आप संगीत के सुर ताल को अच्छी तरीके से सीख पाएंगे।आप जितनी अधिक प्रैक्टिस करेंगे आप उतने ही अच्छे सिंगर बन पाएंगे।

सामान्य गलतियाँ, जो न्यू सिंगर करते हैं|Common mistakes, who make new singer in hindi

दोस्तों, कुछ गलतियां ऐसी हैं, जिनके बारे में न्यू सिंगर पता नहीं होता है और इन गलतियों के कारण वह सफल सिंगर नहीं बन पाते| तो दोस्तों, आपको यह गलतियां नहीं करनी हैं|

1. सुर में न गाना |

न्यू सिंगर की सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह होती है कि वे सुर में नहीं गाते हैं| टेक्नोलॉजी से आप अपने गाने को सुर में कर सकते हो| परंतु यदि आपको कहीं Live गाना हो तो, आप वहां कैसे गाओगे| तो दोस्तों, इसके लिए आपको सुर में गाने की प्रैक्टिस करनी चाहिए|

2. चिल्लाकर गाना |

दोस्तों, चिल्लाकर गाना भी एक सफल सिंगर का गुण नहीं है| चिल्लाकर गाने से आपका गला खराब हो सकता है| ऐसा गाना श्रोतागण को कभी पसंद नहीं होता है| इसलिए दोस्तों, आपको कभी भी चिल्लाकर नहीं गाना चाहिए|

3. साँस कमजोर होना |

सांस कमजोर होने का आप मतलब समझते हैं, इसका मतलब है कि एक लाइन को एक बार में न गा पाना| आप यह तो जानते हैं कि गाना गाते समय एक लाइन एक बार में गाई जाती है| इसलिए आपको अपनी साँस को मजबूत बनाना होगा|

4. भाव में न गाना |

एक सफल सिंगर के लिए भाव में गाना भी जरूरी है| गाना कई प्रकार के होते हैं| जो गाना जिस प्रकार का है उसे उसी भाव में गाना चाहिए|

5. गला तैयार न होना |

गाना गाने के लिए आपको पूरी तरह से स्वस्थ होना चाहिए, खासकर आपका गला| यदि आपका गला तैयार नहीं है तो आप न गाएं, यही बेहतर है|

6. नाक से गाना |

वैसे तो नाक से गाना कोई प्रॉब्लम नहीं है| कुछ सिंगर नाक से गाते हैं फिर भी सफल हैं| लेकिन शास्त्रों में इसे एक अवगुण बताया गया है, इसलिए आपको नाक से नहीं गाना चाहिए|

Tags:

Singer kaise Bante Hai

Gayak Kaise Bane

Singer Banne ke Upay 

Singer Banne ke Liye Kya Karna

Bhojpuri Singer Banna Hai

Singing Audition Kaise De

Satyajeet jena singer kaise Bane.

Leave a Comment