Www.thevidroh.in
Shruti Haasan Height, Weight, Age, Affairs, Biography & More in hindi
Shruti Haasan ka jivan parichay
श्रुति हसन की जीवनी

Shruti haasan का नाम भारत की उन अभिनेत्रियों में आता है, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ प्रतिभावान भी है। श्रुति हसन ज्यादातर दक्षिण भारत की फिल्मों में एक्टिव रहती हैं। इन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है। इन्होंने बॉलीवुड में अक्षय कुमार के साथ Gabbar is Back नामक हिट फिल्म में काम किया है। साथ ही साथ बहन होगी तेरी नाम की फिल्म में भी काम किया है।

Shruti haasan खूबसूरत अदाकारा होने के साथ साथ एक नेक इंसान है। इनके पिता का नाम कमल हसन है।इनकी एक बहन भी है, जिसका नाम अक्षरा हसन है। हसन सरनेम होने के कारण कई बार लोग इन्हें मुसलमान समझ लेते हैं परंतु श्रुति हसन या इनके पिता मुसलमान नहीं बल्कि हिंदू हैं।

Shruti haasan का असली नाम श्रुति राजलक्ष्मी हसन है। इनका निकनेम “कनना” है। श्रुति हसन पेसे से एक्ट्रेस मॉडल और सिंगर हैं। इन्होंने कुछ फिल्मों में अपनी आवाज में गाने भी गाए हैं। इनकी लंबाई 5 फीट 4 इंच है और इनका वजन 52 किलो है। इनकी आंखों का कलर गहरा कथथा है। इनके बालों का कलर ब्लैक है।

श्रुति हसन का जन्म 28 जनवरी 1986 को चेन्नई शहर, तमिलनाडु राज्य, हिंदुस्तान में हुआ था। वर्तमान में श्रुति हसन की उम्र 31 साल है। इनकी राशि का नाम कुंभ है। श्रुति हसन भारतीय नागरिकता रखती हैं। इनका गृह निवास चेन्नई शहर, तमिल नाडु राज्य, हिंदुस्तान है।

श्रुति हसन ने अपने स्कूल की पढ़ाई Abacus Montessori School,Chennai से की है तथा अपने कॉलेज की पढ़ाई St. Andrew’s College, Mumbai से की है। श्रुति हसन psychology में स्नातक हैं। श्रुति हसन ने सन 2000 में आई फिल्म “हे राम” से चाइल्ड आर्टिस्ट के तहत अपने करियर की शुरुआत की थी।

श्रुति हसन के पिताजी का नाम कमल हसन है।कमल हसन एक्टर और फिल्ममेकर है। श्रुति हसन की माता का नाम सारिका ठाकुर है। इनकी माता भी एक्ट्रेस हैं। श्रुति हसन की एक बहन भी है जिसका नाम अक्षरा हसन है। वह भी मॉडल और एक्ट्रेस है।

श्रुति हसन हिंदू समुदाय से तालुकात रखती हैं। अभी यह बांद्रा, मुंबई में रहती है। श्रुति हसन को गाने गाना, डांस करना, शॉपिंग करना किताबें पढ़ना और लिखना काफी पसंद है।

श्रुति हसन को खाने में सांभर डोसा जलेबी आइसक्रीम और जापानीस खाना काफी पसंद है। श्रुति हसन के पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान, कमल हासन, रजनीकांत और रामचरण है। इनकी फेवरेट एक्ट्रेस श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित है।

श्रुति हसन को बॉलीवुड की फिल्मों में “मुगले आजम” फिल्म काफी पसंद है और इन्हें हॉलीवुड की फिल्मों में “द गॉडफादर” नाम की फिल्म काफी पसंद है। श्रुति हसन का फेवरेट कलर काला, लाल और ग्रे है। इनका फेवरेट म्यूजिक बैंड Brandon boyd है।

श्रुति हसन का फेवरेट परफ्यूम Bulgari Black, Ralph Lauren Romance, 212 Sexy है और इनका फेवरेट पसंदीदा fashion ब्रांड Balmain, Zara, Forever 21, H&M, Mango है। हसन के फेवरेट फैशन डिजाइनर Rehane, Manish Arora, Jean-Paul Gaultier, Balmain है। इनका फेवरेट रेस्टोरेंट  “कोजी” है, जो कि अमेरिका के लास वेगास में स्थित है।

श्रुति हसन को घूमने लायक जगह में अमेरिका का लॉस एंजिलिस शहर और भारत का गोवा शहर काफी पसंद है। वर्तमान में श्रुति हसन अविवाहित हैं, यानी कि सिंगल हैं। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता धनुष के साथ इनका लव अफेयर होने की चर्चा बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब होती है, परंतु यह बात कितनी सच है यह किसी को नहीं पता।

श्रुति हसन एक फिल्म करने का दो से तीन करोड़ रुपए लेती है। इनके पास रेंज रोवर जैसी महंगी कार भी है। श्रुति हसन किसी भी प्रकार का कोई भी नशा नहीं करती हैं। श्रुति हसन बचपन से ही संगीत सीखते थी और इनकी पहली पसंद संगीत में ही अपना कैरियर बनाना था, पर यह एक्ट्रेस की लाइफ में अनायास ही आ गई।

स्कूल के लाइफ में श्रुति हसन ने अपनी सहेलियों को अपना नाम “पूजा रामचरण” बताया था। इसके पीछे श्रुति ने यह कारण बताया था कि वह नहीं चाहती थी कि उनकी सहेलियां उन्हें फिल्ममेकर कमल हासन की बेटी समझे।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तहत श्रुति हसन ने अपना पहला गाना 6 साल की उम्र में Potri Paadadi Ponne” ‘ ‘Thevar Magan’ (1992). मे गाया था। 14 साल की उम्र में श्रुति हसन स्क्रिप्ट लिखने लग गई थी।

सन 2009 में बॉलीवुड की फिल्म “लक” में इमरान खान के साथ काम करने के बाद श्रुति हसन ने अपनी नाक को अच्छा आकार देने के लिए अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। इसके अलावा श्रुति हसन ने अपने चेहरे को भी पतला करवाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। गूगल पर इनकी पहली की फोटो देख सकते हैं।

श्रुति अलग-अलग नृत्य में पारंगत है और खास करके श्रुति हसन को कुचिपुड़ी डांस बहुत ही अच्छा आता है। श्रुति हसन द एक्सट्रीममेंटल नाम के बैंड कि वोकोलिस्ट भी है। श्रुति हसन 8 अलग अलग भाषाएं बोल सकती हैं। श्रुति हसन को जूते खरीदने का बहुत शौक है। इनके पास 100 अलग-अलग जोड़ी के जूते हैं।

● श्रुति हसन की कुछ मशहूर फिल्में – Shruti Haasan Best Movies

*.2000 – हे राम (तमिल, हिन्दी)
*.2009 – लक (हिन्दी)
*.2011 – अनगनगा ओ धीरुदु (तेलुगू)
*.2011 – दिल तो बच्चा है जी (हिन्दी)
*.2011 – एलुम आरिवु (तमिल)
*.2011 – ओ माय फ्रेंड (तेलुगू)
*.2012 – 3 (तमिल)
*.2012 – गब्बर सिंह (तेलुगू)
*.2013 – बलुपु (तेलुगू)
*.2013 – रमैया वस्तावैया (हिन्दी)
*.2013 – डी-डे (हिन्दी)
*.2013 – येवाडू (तेलुगू)
*.2013 – रमैया वस्तावैया (तेलुगू)
*.2014 – गब्बर सिंह 2 (तेलुगू)
*.2015 – तेवर (हिन्दी)
*.2015 – गब्बर इज़ बैक (हिन्दी)
*.2015 – वेलकम बैक (हिन्दी)
*.2015 – पुली (तमिल)
*.2016 – रॉकी हैंडसम (हिंदी)

● साल 2017 में श्रुति हसन और राजकुमार राव की जोड़ी वाली फिल्म “बहन होगी तेरी” श्रुति हसन के कैरियर की सबसे खराब फिल्म थी। ये फिल्म पहले 3 दिन में 80 लाख रूपय भी नहीं कमा पाई थी। यहां तक की इस फिल्म के कारण इस फिल्म में काम करने वाले लोगों का मेहनताना भी नहीं निकल पाया था। इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया था।

● श्रुति हसन के पिता कमल हासन ने अपने करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र में की थी। कमल हसन ने 4 शादियां की है। श्रुति हसन और अक्षरा हासन कमल हसन की चौथी पत्नी सारिका ठाकुर की बेटी है। साल 2002 में सारिका और कमल हासन ने तलाक की अर्जी दी। 2004 में दोनों अलग हो गए। इसका कारण हासन का अपनी को-स्टार सिमरन बग्गा के साथ चल रहा अफेयर था।

● श्रुति हसन साउथ फिल्मों में जाना माना प्रसिद्ध नाम है। इन्होंने साउथ की फिल्मों में कई हिट फिल्में दी है, लेकिन अभी श्रुति हसन बॉलीवुड में अपने पैर नहीं जमा पाई है। इनके नाम बॉलीवुड में कोई खास कामयाबी नहीं लगी है। श्रुति हसन फिल्मों के अलावा विज्ञापन में बिजी रहती है। इन्होंने कई विज्ञापन किए हैं। इन्होंने सिंगर एहसान लॉय के साथ एक चॉकलेट ब्रांड का विज्ञापन किया था।

● श्रुति हसन  ‘काथी संदई’  नाम की तमिल फिल्म में गाना गाया था। यह गाना साउथ की ही खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के ऊपर फिल्माया गया था। तमन्ना भाटिया इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभा रही है।

● नवंबर 2013 को बांद्रा स्थित श्रुति हसन के फ्लैट में एक शख्स ने घुसने की कोशिश की थी तथा इनके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की थी। इसकी शिकायत श्रुति हसन ने पुलिस स्टेशन में करवाई थी, हालांकि वह व्यक्ति कौन था। इसके बारे में कोई जानकारी पता नहीं लगी।

● अक्षय कुमार के साथ सन 2015 में की गई फिल्म Gabbar is Back की सफलता से खुश होकर श्रुति हसन ने अपने आपको रेंज रोवर गाड़ी गिफ्ट की थी। श्रुति हसन ने कहा कि उन्हें रेंज रोवर गाड़ी काफी पसंद है।

● श्रुति हसन के एक बार दिए गए एक बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। अपने दिए गए बयान में श्रुति हसन ने कहा था कि उन्हें शादी से पहले बच्चा पैदा करने में कोई दिक्कत नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि मैं एक म्यूजिक डायरेक्टर को पसंद करती थी, परंतु बाद में मुझे पता चला कि वह सिर्फ मेरा आकर्षण था।

● नवंबर 13 2016 को श्रुति हसन एक सिरफिरे डॉक्टर से काफी परेशान हो गई थी। यह डॉक्टर श्रुति हसन को पसंद करने लगा था पर बाद में इसकी पसंद पागलपन पर ऊतर आई। कहीं से श्रुति हसन का नंबर पाकर यह श्रुति हसन को जान से मारने की धमकी देने लगा। श्रुति हसन ने इसकी कंप्लेन पुलिस में दर्ज करवाई और पुलिस ने इस सिरफिरे व्यक्ति को कर्नाटक से गिरफ्तार किया था।

● श्रुति हासन बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ फिल्म गब्बर इज़ बैक में काम कर चुकी हैं। श्रुति के मुताबिक अक्की के साथ काम करने का उनका अनुभव बेहतरीन था।
श्रुति हासन ने कहा कि अक्षय कुमार से उन्हें कुछ सीखने को मिला। अक्षय कुमार उनके लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

● श्रुति की जन्मतिथि 28 जनवरी 1986 है। इस आधार पर बनी सूर्य कुंडली के अनुसार इनका जन्म मकर लग्न व सिंह राशि में हुआ। मकर लग्न के व्यक्तिथोड़े शंकालु, असहिष्णु व कम आत्मविश्वासी होते हैं।

● साल 2017 में श्रुति हसन के पिता कमल हासन द्वारा हिंदू आतंकवाद पर दिए गए एक बयान ने देश में काफी हंगामा मचा दिया था। अपने बयान में कमल हसन ने कहा था कि देश में हिंदू आतंकवाद भी है और हिंदू आतंकवाद बढ़ रहा है। हालांकि आमतौर पर लोगों का मानना है कि ऐसा कुछ नहीं है। कमल हासन ने अपने किसी उद्देश्य से ये कहा होगा।

● साउथ फिल्मों की ही एक खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के पति चैतन्य नागा भी अपनी शादी होने से पहले श्रुति हासन को डेट कर चुके थे। श्रुति हसन ने भी यह बात स्वीकारी थी।

● Sony charishta biography in hindi 

● Ankita dave biography in hindi 

● Sapna vyas Patel biography in hindi 

■■■>> प्रिय पाठकों आपको श्रुति हसन की यह बायोग्राफी कैसी लगी। यह हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं और अगर आपके पास श्रुति हसन के बारे में कोई जानकारी है तो वह भी कमेंट में जरुर बताएं। हम आप की जानकारी को अपने आर्टिकल में अपडेट कर देंगे धन्यवाद जय श्री राम जय भारत।

Leave a Comment